ज्ञानवापी परिसर में साइंटिफिक सर्वे पर स्टे बढ़ा, कल फिर होगी सुनवाई
ज्ञानवापी मस्जिद मामले में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील विष्णु शंकर जैन ने बताया कि एएसआइ के अतिरिक्त निदेशक ने आज इलाहाबाद हाई कोर्ट में...

ज्ञानवापी मस्जिद मामले में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील विष्णु शंकर जैन ने बताया कि एएसआइ के अतिरिक्त निदेशक ने आज इलाहाबाद हाई कोर्ट में...
ज्ञानवापी मस्जिद मामले में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील विष्णु शंकर जैन ने बताया कि एएसआइ के अतिरिक्त निदेशक ने आज इलाहाबाद हाई कोर्ट में एक हलफनामा दायर किया है जिसमें कहा गया कि सर्वेक्षण के दौरान संरचना को कोई क्षति नहीं होगी। एएसआइ सर्वेक्षण कल तक नहीं होगा कल कोर्ट इस मामले पर दोपहर 3.30 बजे फि
प्रयागराज,ज्ञानवापी परिसर में साइंटिफिक सर्वे पर स्टे बढ़ गया है। कोर्ट ने सुनवाई के लिए गुरुवार को फिर समय दिया है। ज्ञानवापी मस्जिद मामले में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील विष्णु शंकर जैन ने बताया कि एएसआइ के अतिरिक्त निदेशक ने आज इलाहाबाद हाई कोर्ट में एक हलफनामा दायर किया है, जिसमें कहा गया कि सर्वेक्षण के दौरान संरचना को कोई क्षति नहीं होगी। एएसआइ सर्वेक्षण कल तक नहीं होगा, कल कोर्ट इस मामले पर दोपहर 3.30 बजे फिर से सुनवाई करे इलाहाबाद हाई कोर्ट में ज्ञानवापी परिसर में साइंटिफिक सर्वे मसले पर बुधवार को एक बार फिर बहस हुई।
मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर की कोर्ट में उपस्थित हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) के अधिकारी आलोक त्रिपाठी ने कहा कि सर्वे में संपत्ति रिकॉर्ड की जाती है। छोटी मशीन से सैंपल विशेषज्ञ बताते हैं। फोटोग्राफी में क्लोजअप लिया जाता है। जीपीएस में लंबाई चौड़ाई पता करते हैं।
दोबारा सुनवाई शुरू होने पर मंदिर पक्ष के अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने कहा कि माडर्न तकनीक से स्ट्रक्चर की जांच हो सकती है, वह भी बिना किसी नुकसान के। अभी एरिया की पैमाइश, फोटोग्राफी रडार इमैजिंग की जाएगी।





