केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए अभी भी 1 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराक उपलब्ध...

  • whatsapp
  • Telegram
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए अभी भी 1 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराक उपलब्ध...
X



केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 से लड़ने के लिए वैक्सीन की एक करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध है। और आने वाले 2 दिनों में 20 लाख से अधिक खुराक और मिलने की संभावना है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए इस आंकड़े को इसलिए सामने रखा गया क्योंकि हाल ही में महाराष्ट्र सरकार के कुछ अधिकारियों के द्वारा मीडिया में खबरें दी गई थी कि राज्य में ठेके की खुराक खत्म हो गई है। जिससे टीकाकरण अभियान में प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जिसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आंकड़ा बताते हुए कहा कि राज्य के पास अब भी 7,49,960 खुराक उपलब्ध है।

आपको बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बताया गया कि इनमें से खराब होने वाली खुराक के साथ 15,10,77,933 खुराक की खपत हुई है। और बाकी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास टीके की एक करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध है और अगले कुछ दिनों में 20 लाख से ज्यादा खुराक उपलब्ध कराई जाएगी। इसी के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा खबर दी गई कि कोविड-19 टीकाकरण का तीसरा चरण 1 मई से शुरू होगा।

मंत्रालय ने कहा कि इनमें से खराब होने वाली खुराक के साथ ही ''राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के पास टीके की एक करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध हैं। अगले तीन दिनों में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 20 लाख से अधिक खुराक उपलब्ध कराई जाएगी।

नेहा शाह

Next Story
Share it