फिर बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत, कई शहरों में 100 रुपए पार हुआ दाम.....
कोरोना काल में बेकाबू होती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। ऐसे लगता है मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल से होने वाली कमाई पर ही निर्भर हो चुकी है।...

कोरोना काल में बेकाबू होती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। ऐसे लगता है मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल से होने वाली कमाई पर ही निर्भर हो चुकी है।...
कोरोना काल में बेकाबू होती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। ऐसे लगता है मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल से होने वाली कमाई पर ही निर्भर हो चुकी है। बेकाबू महंगाई के बीच पेट्रोल और डीजल के दाम पूरी तरह से अनियंत्रित होते दिख रहे हैं।
सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में 42वीं बार बढ़ोतरी कर दी है। राजस्थान में यूं तो लगभग सभी जिलों में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच चुकी हैं, लेकिन यहां पश्चिमी राजस्थान में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर स्थित श्रीगंगानगर जिले में पेट्रोल-डीजल की कीमतों के सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं।
मुंबई में पेट्रोल 100.47 रुपए और डीजल 92.45 रुपए प्रति लीटर है। वहीं भोपाल में पेट्रोल 102.34 रुपए और डीजल 93.37 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.23 रुपए और डीजल की कीमत 85.15 रुपए प्रति हो गई है। पेट्रोल और डीजल की महंगी कीमतों के चलते केंद्र सरकार विपक्ष के निशाने पर है।
कुछ दिनों पहले विपक्ष की प्रमुख पार्टी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा था कि मोदी सरकार ने GST व पेट्रोल डीज़ल खाद के दाम, मोदी मित्रों की आय व अन्नदाता पर महामारी में भी अत्याचार बढ़ाया और कृषि सब्सिडी, किसान की आय व केंद्र सरकार की गरिमा घटाई है।
अराधना मौर्या





