राष्ट्रपति जयपुर में 1008 कुंडिया हनुमान महायज्ञ में लेंगी भाग
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज जालंधर में डॉ. बी. आर. अम्बेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के 21वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। इसके बाद वे...

X
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज जालंधर में डॉ. बी. आर. अम्बेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के 21वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। इसके बाद वे...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज जालंधर में डॉ. बी. आर. अम्बेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के 21वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। इसके बाद वे जयपुर में रामानंद मिशन द्वारा आयोजित 1008 कुंडिया हनुमान महायज्ञ में शामिल होंगी।
इससे पहले बीते कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अमृतसर स्थित गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत की। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत का भविष्य उन युवाओं पर निर्भर करता है जो वैज्ञानिक सोच रखते हैं, जिम्मेदारी से काम करते हैं और निस्वार्थ भाव से सेवा करते हैं।
उन्होंने उच्च शिक्षा संस्थानों से अपने छात्रों में इन मूल्यों को विकसित करने का आग्रह किया।
Next Story





