ओडिशा में दर्दनाक रेल हादसा,120 से ज्यादा की मौत; 800 घायल
ओडिशा के बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को एक भीषण ट्रेन हादसा हो गया। स्टेशन के पास तीन ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई। ओडिशा...

ओडिशा के बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को एक भीषण ट्रेन हादसा हो गया। स्टेशन के पास तीन ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई। ओडिशा...
ओडिशा के बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को एक भीषण ट्रेन हादसा हो गया। स्टेशन के पास तीन ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई। ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने शुक्रवार देर रात बताया कि रेल हादसे में 207 लोगों की मौत हुई है और 900 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं।
रेलवे प्रवक्ता के मुताबिक, हादसा शुक्रवार शाम करीब सात बजे हुआ।"लगभग 7 बजे, शालीमार-चेन्नई कोरो मंडल एक्सप्रेस के 10-12 डिब्बे बालेश्वर के पास पटरी से उतर गए
और विपरीत ट्रैक पर गिर गए। कुछ समय बाद, यशवंतपुर से हावड़ा जाने वाली एक और ट्रेन पटरी से उतरी हुई बोगियों से टकरा गई, जिसके परिणाम स्वरूप इसके 3-4 डिब्बे पटरी से उतर गए।"
ओडिशा सरकार ने ट्रेन के पटरी से उतरने के मद्देनजर शनिवार को एक दिन के शोक की घोषणा की है।मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को एक दिन के शोक की घोषणा करते हुए कहा कि इस दिन कोई राजकीय समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा । यह घोषणा राज्य I&PR विभाग द्वारा एक आधिकारिक विज्ञप्ति के माध्यम से की गई थी ।
ओडिशा में हुए दर्दनाक हादसे को देखते हुए गोवा -मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने का समारोह रद्द कर दिया गया है.





