सोम व भौम प्रदोष के दुर्लभ संयोग के साथ 14 जुलाई से शुरू हो रहा सावन माह ......

  • whatsapp
  • Telegram
सोम व भौम प्रदोष के दुर्लभ संयोग के साथ 14 जुलाई से शुरू हो रहा सावन माह ......
X


देवाधिदेव महादेव को सावन माह वैसे भी बहुत प्रिय है लेकिन इस बार कई खास संयोग बन रहे हैं | सावन 14 जुलाई से लग रहा है अबकी बार चार सोमवार पढ़ रहे हैं यह 18 व 25 जुलाई और 1 व 8 अगस्त को है |

इस बार सावन में सोम प्रदोष व भौम प्रदोष का संयोग इसे और भी खास बना रहा इसमें 25 जुलाई यानी दूसरे सोमवार को प्रदोष व्रत का संयोग इसे और भी खास बना रहा है ,वहीं 9 अगस्त को प्रदोष का योग बन रहा है दोनों ही बेहद पुण्य दाई हैं |

सावन मास में इतने शुभ संयोग कई दशकों के बाद आए हैं काशी धर्म परिषद के महासचिव ज्योतिषाचार्य पंडित ऋषि द्विवेदी ने बताया कि सावन में ही भौम व्रत , दुर्गा यात्रा , गौरी पूजा हनुमत दर्शन के लिए भी विशेष होता है | सावन मास में प्रत्येक मंगलवार को सौभाग्यवती स्त्रियों को व्रत रखकर मंगला गौरी के पूजन का विधान है इसी माह से प्राय सभी त्योहारों की शुरुआत मानी जाती है |




इसमें नाग पंचमी , हरियाली तीज , रक्षाबंधन आदि विशेष है स्कंद पुराण के अनुसार अन्य दिनों की अपेक्षा सावन में महादेव का पूजन लाख गुना अधिक फलदाई माना गया है सामान्य सोमवार का व्रत दर्शन पूजन के लिए विशेष महत्वपूर्ण है जो भक्तजन भगवान शिव की पूजा नियमित ना कर सके वह हर सोमवार व प्रदोष का व्रत रखकर देवाधिदेव को प्रसन्न कर सकते हैं पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजन अर्चन के साथ जलाभिषेक रुद्राभिषेक कर भांग धतूरा समर्पित कर भोलेनाथ को प्रसन्न कर सकते है |

Next Story
Share it