भारतीय नौसेना ने संयुक्त समुद्री बल के संयुक्त कार्य बल-154 की कमान संभाली
भारतीय नौसेना ने संयुक्त समुद्री बल-सीएमएफ के अंतर्गत महत्वपूर्ण बहुराष्ट्रीय प्रशिक्षण बल, संयुक्त कार्य बल-सीटीएफ 154 की कमान संभाल ली है। शौर्य...

भारतीय नौसेना ने संयुक्त समुद्री बल-सीएमएफ के अंतर्गत महत्वपूर्ण बहुराष्ट्रीय प्रशिक्षण बल, संयुक्त कार्य बल-सीटीएफ 154 की कमान संभाल ली है। शौर्य...
भारतीय नौसेना ने संयुक्त समुद्री बल-सीएमएफ के अंतर्गत महत्वपूर्ण बहुराष्ट्रीय प्रशिक्षण बल, संयुक्त कार्य बल-सीटीएफ 154 की कमान संभाल ली है। शौर्य चक्र से सम्मानित कमोडोर मिलिंद एम मोकाशी ने इटली नौसेना के निवर्तमान कमांडर से सीटीएफ 154 के कमांडर के रूप में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि कमान परिवर्तन समारोह बहरीन के मनामा स्थित सीएमएफ मुख्यालय में आयोजित किया गया। नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल तरुण सोबती और अमरीकी नौसेना बलों के केंद्रीय कमान के कमांडर वाइस एडमिरल कर्ट ए रेनशॉ ने समारोह की अध्यक्षता की।
संयुक्त कार्य बल-सीटीएफ 154 विशेष रूप से सीएमएफ के सदस्य देशों के प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण पर केंद्रित है। यह सीएमएफ के 47 देशों के बीच भारत की पेशेवर विशेषज्ञता, परिचालन अनुभव और पसंदीदा सुरक्षा भागीदार के रूप में क्षेत्र के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।





