देश की पहली रैपिड रेल, 160KM स्पीड का बनाया रिकॉर्ड ,बुलेट की रफ्तार पर दौड़ती नजर आई

  • whatsapp
  • Telegram
देश की पहली रैपिड रेल, 160KM स्पीड का बनाया रिकॉर्ड ,बुलेट की रफ्तार पर दौड़ती नजर आई
X

बुधवार को रैपिड रेल साहिबाबाद से गाजियाबाद के दुहाई के 17 किलोमीटर के ट्रैक पर 160km प्रति घंटे से रफ्तार भरती नजर आई. इससे पहले ट्रेन का दुहाई स्टेशन से गुलधर स्टेशन तक ट्रायल किया गया था जानकारी के लिए बता दे की |देश की पहली रैपिड रेल की शुरुआत मार्च से होने जा रही है |

जून 2025 से रैपिड रेल के ज़रिए दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ तक का सफर 50 मिनट में पूरा किया जा सकेगा. इस रूट को तैयार कर रहे हैं NCRTC यानी नेशनल यानी नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट सिस्टम ने ट्रायल की प्रक्रिया में काफी तेजी से काम करना शुरू कर दिया है |

रैपिड रेल को बुलेट ट्रेन की गति देने का प्रयास भी किया गया है, अभी चल रहे ट्रायल में इसकी रफ्तार 160km प्रति घंटे तक पहुंच गई है, शुरुआती दौर में 5 kप्रति घंटे से इसकी शुरुआत की गई थी और अब ये 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही है. इसकी सीट भी काफी आरामदायक बनाई गई है |

मार्च से लोग साहिबाबाद स्टेशन से गाजियाबाद के दुहाई स्टेशन तक के 17 किलोमीटर पर रैपिड रेल का लुत्फ ले सकेंगे. साहिबाबाद से गाजियाबाद के दुहाई तक 17 किलोमीटर तक प्रायॉरिटी सेक्शन की शुरुआत इस साल मार्च में होने जा रही है. इसमें 5 स्टेशन हैं- साहिबाबाद,गाजियाबाद,गुलधर,दुहाई और दुहाई डिपो |

Next Story
Share it