कोरोना से भारत को अरसे बाद मिला सुकून, देश में कोरोना के 1.65 लाख नए केस.....
देश में कोरोनावायरस संक्रमण का असर कम हुआ है. बीते कुछ दिनों से लगातार नए केस में कमी दर्ज की जा रही है. रिकवरी रेट पहले से बेहतर हुआ है. वहीं, एक्टिव...

देश में कोरोनावायरस संक्रमण का असर कम हुआ है. बीते कुछ दिनों से लगातार नए केस में कमी दर्ज की जा रही है. रिकवरी रेट पहले से बेहतर हुआ है. वहीं, एक्टिव...
देश में कोरोनावायरस संक्रमण का असर कम हुआ है. बीते कुछ दिनों से लगातार नए केस में कमी दर्ज की जा रही है. रिकवरी रेट पहले से बेहतर हुआ है. वहीं, एक्टिव केस में कमी आई है. देश में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस के 1 लाख 65 हजार 144 मामले दर्ज की गए हैं. पिछले 5 दिनों से राष्ट्रीय पॉजिटिविटी रेट भी 10 फीसदी से कम रही है. वहीं एक्टिव केस की संख्या भी पिछले 10 दिनों में तेजी से घटी है.
हालांकि संक्रमण से मौत के मामले अब भी 3,000 से ज्यादा दर्ज किए जा रहे हैं. देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2.77 करोड़ हो गई है. जिनमें 2,51,78,011 लोग ठीक हो चुके हैं. देश में एक्टिव केस की संख्या घटकर 22,28,724 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोविड-19 से अब तक 3,22,512 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं रिकवरी रेट बढ़कर 90.80 फीसदी हो गया है.
राजधानी में भी कोरोना के केस कम हुए हैं, हालांकि दिल्ली सरकार ने राजधानी में लॉकडाउन 7 जून सुबह 5 बजे तक के लिए बढ़ा दिया है. लेकिन दिल्ली में 31 मई से अनलॉक की प्रक्रिया की शुरुआत हो रही है इसलिए कंस्ट्रक्शन गतिविधियों और फैक्ट्रियों को सोमवार सुबह से खोला जा रहा है.
उन्होंने आगे कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दिल्लीवासियों की पूरी मेहनत शामिल है, उन्हीं की वजह से दिल्ली में कोरोना के मरीज कम हुए हैं. इसलिए अब राजधानी धीरे-धीरे अनलॉक के लिए रेडी हो गई है और इसी वजह से कंस्ट्रक्शन गतिविधियों और फैक्ट्रियों को मंडे सुबह से खोल दिया जाएगा.
अराधना मौर्या





