जिनेवा: 19वीं विश्व स्वास्थ्य सभा में केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा ने वैश्विक स्वास्थ्य एकजुटता के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई

  • whatsapp
  • Telegram
जिनेवा: 19वीं विश्व स्वास्थ्य सभा में केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा ने वैश्विक स्वास्थ्य एकजुटता के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई
X


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने जिनेवा में उनासीवीं विश्व स्वास्थ्य सभा में सभी के लिए स्वास्थ्य कल्‍याण, डिजिटल स्वास्थ्य नवाचार और वैश्विक स्वास्थ्य एकजुटता के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई है। वैश्विक स्वास्थ्य का पुनर्निर्माण- एक साझा दायित्‍व विषय पर आयोजित सभा में श्री नड्डा ने ‘संपूर्ण सरकार’ और ‘संपूर्ण समाज’ के दृष्टिकोण पर आधारित सभी के लिए स्वास्थ्य कल्‍याण की दिशा में भारत की प्रगति का उल्‍लेख किया। स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी बताया कि केंद्र सरकार ने पूरे देश में एक लाख 85 हजार से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित किए हैं।

श्री नड्डा ने इस अवसर पर भूटान के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ल्योंपो तांडिन वांगचुक से भेंट की। दोनों नेताओं ने भारत और भूटान के बीच मजबूत और बहुआयामी साझेदारी का उल्‍लेख किया। इस दौरान भूटान में संभावित जन औषधि केंद्रों के माध्यम से सस्ती दवाएं उपलब्‍ध कराने के बारे में चर्चा की गई।

श्री नड्डा ने नेपाल की स्वास्थ्य मंत्री नीशा मेहता के साथ भी बैठक की। दोनों नेताओं ने भारत और नेपाल के बीच प्रगाढ संबंधों का स्‍मरण किया और दीर्घकालिक साझेदारी और मजबूत करने का विश्वास व्यक्त किया।

Next Story
Share it