देश में कोविड-19 के बढ़ती संख्या ने किया परेशान . 24,492 नए मामले 131 लोगों की मौत

  • whatsapp
  • Telegram
देश में कोविड-19  के बढ़ती संख्या ने किया परेशान  . 24,492 नए मामले 131  लोगों की मौत
X

16 मार्च कोरोना के बढ़ते मामलो ने लोगो की चिंता बढ़ाई भारत में एक दिन में कोविड-19 के 24,492 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,14,09,831 हो गई। देश में लगातार छठे दिन 20 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

मंगलवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 131 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,58,856 हो गई।अभी 2,23,432 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.96 प्रतिशत है।आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक 1,10,27,543 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में बढ़ते संक्रमण ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। 78 फीसद से ज्यादा मामले इन्हीं पांच राज्यों से आ रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार संक्रमण को देखते हुए फिर सख्ती बरतने की तैयारी कर रही है।

महाराष्ट्र में कोरोना के मामले 23 लाख को पार कर गए हैं। राज्य सरकार ने महामारी को नियंत्रित करने के लिए लॉकडाउन के बजाय 50 फीसद सख्त प्रतिबंध लागू किया है।

Next Story
Share it