कोविड-19 ने पकड़ी रफ्तार 4.85 केस मार्च में पार, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और पंजाब में 3000 केस रोजाना।
भारत में जहां एक तरफ होली के त्योहारों में लोग आवाजाही कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ भारत में एक बार फिर से कोविड-19 महामारी के आंकड़े तेजी से बढ़ने लगे...
भारत में जहां एक तरफ होली के त्योहारों में लोग आवाजाही कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ भारत में एक बार फिर से कोविड-19 महामारी के आंकड़े तेजी से बढ़ने लगे...
भारत में जहां एक तरफ होली के त्योहारों में लोग आवाजाही कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ भारत में एक बार फिर से कोविड-19 महामारी के आंकड़े तेजी से बढ़ने लगे हैं।आपको बता दें कि वैश्विक महामारी कोविड-19 का खतरा बीच के कुछ महीनों में बिल्कुल ठप सा हो गया था, परंतु मार्च आते ही तेजी से बढ़ने लगा है। जिसको लेकर के केंद्र और सभी राज्य सरकारें काफी चिंतित हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में शनिवार को 312 मौतें दर्ज की गई। तथा इस आंकड़े के बाद ताजा मौतों के आंकड़े 65000 तक पहुंचने लगे हैं। इसी के साथ आपको बता दें कि भारत में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या 4. 85 लाख पार कर चुकी है।
रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और पंजाब इन तीनों राज्यों में मार्च के महीने में कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा संक्रमित लोग पाए गए हैं, 1 दिन में 3000 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। यदि बात उत्तर प्रदेश की करें तो यहां पर स्थिति सामान्य है परंतु योगी सरकार ने फिर भी सख्त गाइडलाइंस जारी किए हैं।
इसी के साथ भारत में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया करीब 2 महीने से चल रही है। जिसकी शुरुआत 16 जनवरी से की गई थी। कि 27 मार्च तक देश भर में 6 करोड़ दो लाख 69782 लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है।इसी के साथ यदि आंकड़ों पर नजर डालें तो देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.35 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 95 फीसदी है।
कोविड-19 की रफ्तार को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिनों पहले सारे मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करके उन्हें अपने अपने राज्य में सख्त गाइडलाइंस जारी करने तथा लोगों को नियमों का पालन करने के लिए आदेश दिए जाने की अपील की। महामारी को देखते हुए कई राज्य ऐसे हैं, जिन्होंने होली के अवसर पर बाहर निकलने की मनाही कर दी है। और एक दूसरे को रंग लगाने पर भी प्रतिबंध लग गया है।
नेहा शाह





