गुवाहाटी: पीएम मोदी ने 19,680 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया

  • whatsapp
  • Telegram
गुवाहाटी: पीएम मोदी ने 19,680 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया
X




प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम के गुवाहाटी से 19,680 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने पांडू जेटी को एनएच-27 से जोड़ने वाली एप्रोच रोड का उद्घाटन किया। पीएम ने 3,600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनी फुरकटिंग-तिनसुकिया रेल लाइन दोहरीकरण परियोजना और बिश्वनाथ जिले के बिश्वनाथ घाट और जोरहाट जिले के निमाटी में क्रूज टर्मिनलों की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री ने ऑयल इंडिया लिमिटेड की नुमालीगढ़-सिलीगुड़ी उत्पाद पाइपलाइन की क्षमता संवर्धन परियोजना राष्ट्र को समर्पित की। प्रधानमंत्री ने उत्तर-पूर्व गैस ग्रिड के पहले चरण का भी उद्घाटन किया। साथ ही प्रमुख रेल विद्युतीकरण परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित किया। जिनमें 558 किमी लंबी रंगिया-मुरकोंगसेलेक रेल लाइन, 571 किमी लंबी चापरमुख-डिब्रूगढ़ रेल लाइन, बदरपुर-सिलचर और बदरपुर-चुराईबारी रेल लाइनें शामिल हैं।

पीएम ने दीमा हसाओ और पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिलों में स्थित कोपिली जलविद्युत परियोजना को राष्ट्र को समर्पित किया। इस मौके पर पीएम ने एकता मॉल का भी उद्घाटन किया। इन योजनाओं से क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को मजबूती मिलेगी।

पीएम ने गुवाहाटी के चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टा वितरित किया। ये चाय बागान समुदाय को गृहस्थी भूमि अधिकार प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम हैं।

पीएम ने पीएम-किसान योजना की 22वीं किस्त जारी की। इससे देश भर के करोड़ों किसानों को लाभ मिलेगा। इसके तहत किसानों को उनके बैंक खातों में सीधे 2,000 रुपये प्राप्त होंगे। पीएम ने कहा कि एनडीए सरकार लगातार किसानों के हित के लिए काम कर रही है। वहीं कांग्रेस देश में सिर्फ अफवाहें फैलाने का काम कर रही है।

Next Story
Share it