पुलवामा में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़,2 आतंकी ढ़ेर

  • whatsapp
  • Telegram
पुलवामा में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़,2 आतंकी ढ़ेर
X

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के निहामा इलाके में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने बताया आतंकवाद विरोधी अभियान में अब तक मारे गए 2 आतंकवादियों के शव बरामद किए गए हैं। उनकी पहचान और संबद्धता का पता लगाया जा रहा है। ऑपरेशन जारी है।

पुलिस ने बताया, पुलवामा जिले के निहामा इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षाबल अपना काम कर रहे हैं।

पुलिस और सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम को इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद वहां मुठभेड़ शुरू हुई।

हाल के दिनों में कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच कई मुठभेड़ हुई है जिनमें बड़ी संख्या में आतंकवादी मारे गये हैं।

Next Story
Share it