असम: अमित शाह ने कछार में वाइब्रेंट विलेज 2 परियोजना का किया शुभारंभ

  • whatsapp
  • Telegram
असम: अमित शाह ने कछार में वाइब्रेंट विलेज 2 परियोजना का किया शुभारंभ
X




केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह असम के दौरे पर है। अमित शाह ने आज कछार जिले में सीमावर्ती बुनियादी ढांचे और आजीविका पर केंद्रित 'वाइब्रेंट विलेज-2' की शुरूआत की। इसके साथ ही उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में असम के सीमांत जिलों के हर गांव में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हो रही है। अमित शाह ने कहा अगले 5 साल में सरकार असम को बाढ़ मुक्त बनाएगी। उन्होंने कहा ब्रह्मपुत्र का जो पानी पहले विनाश करता था, वही पानी अब हमारे किसानों के खेतों तक पहुंचेगा।

अमित शाह ने कहा असम की सरकार ने घुसपैठ को रोकने का काम किया है। उन्होंने कहा कांग्रेस के शासन में घुसे हुए एक-एक घुसपैठिये को चुन-चुन कर हम बाहर करेंगे।

Next Story
Share it