राज्यों को व्यावसायिक एलपीजी में मिलेगा 20% अतिरिक्त कोटा

  • whatsapp
  • Telegram
राज्यों को व्यावसायिक एलपीजी में मिलेगा 20% अतिरिक्त कोटा
X




देश में गैस आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए सरकार आज से कई नए कदम उठाने जा रही है। आज से केंद्र सरकार राज्यों को व्यावसायिक एलपीजी के लिए 20 प्रतिशत अतिरिक्त आवंटन करेगी।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा शनिवार को दिए गए निर्देशों के अनुसार, पहले राज्यों को 30 प्रतिशत आवंटन स्वीकृत था, जो अब नए फैसले के बाद बढ़कर कुल 50 प्रतिशत हो जाएगा।

सरकार के इस निर्णय का सबसे महत्वपूर्ण पहलु पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) का विस्तार है, जिसके लिए कुल कोटे में से 10 प्रतिशत हिस्सा विशेष रूप से आरक्षित किया गया है। इस अतिरिक्त कोटे का वितरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा, जिसमें रेस्तरां, ढाबे, होटल, औद्योगिक कैंटीन, डेयरी, रियायती कैंटीन और राज्य या स्थानीय निकायों द्वारा संचालित अन्य क्षेत्रों को शामिल किया गया है।

इसके साथ ही, डेयरी उद्योग और स्थानीय निकायों द्वारा संचालित सब्सिडी वाली कैंटीन को भी इस वृद्धि का सीधा लाभ मिलेगा।

Next Story
Share it