केंद्रीय कृषि एवं कल्याण मंत्री ने कहा कि देश में 2014-15 में कृषि उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई

  • whatsapp
  • Telegram
केंद्रीय कृषि एवं कल्याण मंत्री ने कहा कि देश में 2014-15 में कृषि उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई
X



केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि देश में 2014-15 से कृषि उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्‍होंने कहा कि देश के कुल कृषि उत्पादन में 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

कृषि मंत्री ने यह बात नई दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय सौर ऊर्जा महासंघ के राष्ट्रीय कृषि-नवीकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में की। श्री चौहान ने दलहन और तिलहन के उत्पादन को बढ़ाने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि देश की 50 प्रतिशत आबादी अब भी कृषि पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए एकीकृत कृषि प्रणाली को अपनाना होगा।

Next Story
Share it