लोकसभा में बीमा संशोधन विधेयक 2021 को मिली मंजूरी....
लोकसभा में सोमवार को बीमा विधेयक-2021 पारित होने के साथ ही संसद ने अपनी मंजूरी दे दी. राज्यसभा में यह विधेयक पहले ही पारित हो चुका है.निचले सदन में...
लोकसभा में सोमवार को बीमा विधेयक-2021 पारित होने के साथ ही संसद ने अपनी मंजूरी दे दी. राज्यसभा में यह विधेयक पहले ही पारित हो चुका है.निचले सदन में...
लोकसभा में सोमवार को बीमा विधेयक-2021 पारित होने के साथ ही संसद ने अपनी मंजूरी दे दी. राज्यसभा में यह विधेयक पहले ही पारित हो चुका है.निचले सदन में विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा बढ़ा कर 74 फीसदी करने से इस क्षेत्र की कंपनियों की बढ़ती पूंजी जरूरत को पूरा करने में मदद मिलेगी
. वित्त मंत्री ने कहा '' बीमा क्षेत्र के नियामक ने सभी पक्षों के साथ गहन विचार विमर्श के बाद इस क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया.'' सीतारमण ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के बेचे जाने के आरोप गलत हैं ओर वे ऐसे ही रहेंगे. बजट में घोषित नीति में इसका स्पष्ट उल्लेख है.
बता दें हाल ही में केंद्रीय कैबिनेट ने डेवलपमेंट फाइनेंस इंस्टिट्यूशन से जुड़े विधेयक को मंजूरी दी है. नेशनल बैंक की तरह काम करने वाले ये इंस्टिट्यूशन बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की फंडिंग करेंगे.
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में ऐसे बैंक बनाने का ऐलान किया था जो इंफ्रास्ट्रक्चर फंडिंग करेंगे, सरकार अब इन बैंकों के लिए बिल ला सकती है. आप सांसद एन. डी. गुप्ता ने राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए संसद सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया जाए. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उन्हें दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया गया है.
अराधना मौर्या





