ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, समापन समारोह में राष्ट्रपति मुर्मू रहेंगी मौजूद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी लखनऊ में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का उद्घाटन करेंगे। शिखर सम्मेलन 10 से 12 फरवरी तक रक्षा प्रदर्शनी...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी लखनऊ में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का उद्घाटन करेंगे। शिखर सम्मेलन 10 से 12 फरवरी तक रक्षा प्रदर्शनी...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी लखनऊ में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का उद्घाटन करेंगे। शिखर सम्मेलन 10 से 12 फरवरी तक रक्षा प्रदर्शनी स्थल, वृंदावन योजना में आयोजित किया जाएगा। वहीं, समापन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मौजूद रहेंगी।
वहीं, 11 फरवरी को होने वाले समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे। यह जानकारी जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने शनिवार को समाहरणालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।
गंगवार ने बताया कि शिखर सम्मेलन में 20 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में 10,000 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। मेहमानों के स्वागत और विभिन्न गतिविधियों जैसे रेस्तरां, स्पा, सम्मेलन कक्ष आदि की भी तैयारी की जाएगी।
शहर के जिन होटलों में अतिथि ठहरेंगे वहां हेल्प डेस्क स्थापित किए जा रहे हैं। अवध शिल्पग्राम में कार्यक्रम से संबंधित प्रदर्शनी, हुनर हाट और सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। डीएम ने बताया कि इन्वेस्टर्स समिट से पहले जी20 सम्मेलन का भी आयोजन किया जाना है. इसके लिए शहर को भी तैयार किया जा रहा है।
इसमें कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों के अलावा उनके प्रतिनिधि भी शिरकत करेंगे. सुशांत गोल्फ सिटी स्थित एक निजी होटल में इससे संबंधित बैठकें होंगी। एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।
(कृष्णा सिंह )





