भारत-अमरीका संयुक्त सैन्य युद्ध अभ्यास 2025 में भाग लेने के लिए भारतीय सैन्य दल अलास्का पहुंचा
भारत-अमरीका संयुक्त सैन्य युद्ध अभ्यास 2025 के 21वें संस्करण में भाग लेने के लिए भारतीय सैन्य दल अमरीका के अलास्का स्थित फोर्ट वेनराइट पहुंच गया है।...


भारत-अमरीका संयुक्त सैन्य युद्ध अभ्यास 2025 के 21वें संस्करण में भाग लेने के लिए भारतीय सैन्य दल अमरीका के अलास्का स्थित फोर्ट वेनराइट पहुंच गया है।...
भारत-अमरीका संयुक्त सैन्य युद्ध अभ्यास 2025 के 21वें संस्करण में भाग लेने के लिए भारतीय सैन्य दल अमरीका के अलास्का स्थित फोर्ट वेनराइट पहुंच गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह जानकारी दी। यह अभ्यास कल से शुरू हो गया है और इस महीने की 14 तारीख तक चलेगा। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, भारतीय सैन्य दल में मद्रास रेजिमेंट की एक बटालियन, अमरीकी सैनिकों के साथ प्रशिक्षण लेगी। युद्ध अभ्यास में हेलीबोर्न ऑपरेशन, निगरानी संसाधनों और मानव रहित हवाई प्रणालियों का उपयोग, पर्वतीय युद्ध, विमानन तथा इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणालियों का एकीकृत उपयोग शामिल है।
मंत्रालय ने आगे बताया कि भारत-अमरीका के इस संयुक्त सैन्य युद्ध अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में सुधार और बहु-क्षेत्रीय चुनौतियों के लिए तैयारियों को मज़बूत करना है।