राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्ली में चाणक्य रक्षा संवाद 2025 का उद्घाटन करेंगी

  • whatsapp
  • Telegram
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्ली में चाणक्य रक्षा संवाद 2025 का उद्घाटन करेंगी
X




राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज सुबह नई दिल्ली में चाणक्य रक्षा संवाद 2025 (सीडीडी-2025) के तीसरे संस्करण के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगी।

दो दिन के इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों को एक साथ लाकर 2047 तक विकसित भारत के लिए रक्षा सुधार, तकनीकी परिवर्तन, नागरिक-सैन्य एकीकरण और भारत की उभरती सुरक्षा प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। सीडीडी-2025 का आयोजन “रिफॉर्म टू ट्रांसफॉर्म: सशक्त, सुरक्षित और विकसित भारत” विषय के अंतर्गत किया जा रहा है।

वार्ता के दूसरे दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

इसके पहले, सीडीडी-2025 के अंतर्गत कार्यक्रमों की व्यापक श्रृंखला के हिस्से के रूप में, भारतीय सेना ने 31 अक्टूबर 2025 को युवाओं में रणनीतिक जागरूकता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए यंग लीडर्स फोरम का आयोजन किया।

Next Story
Share it