नई दिल्ली में शुरू हुआ वैश्विक अंतरिक्ष अन्वेषण सम्मेलन 2025 का 12वां संस्करण

  • whatsapp
  • Telegram
नई दिल्ली में शुरू हुआ वैश्विक अंतरिक्ष अन्वेषण सम्मेलन 2025 का 12वां संस्करण
X



नई दिल्ली में आज से वैश्विक अंतरिक्ष अन्वेषण सम्मेलन-ग्लेक्स-2025 के 12वें संस्करण का आयोजन होने जा रहा है। इस 3 दिवसीय वैश्विक शिखर सम्मेलन का विषय है- "नई दुनिया तक पहुंच: अंतरिक्ष अन्वेषण पुनर्जागरण"। सम्मेलन का उद्घाटन अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह करेंगे।

इसका आयोजन अंतरराष्ट्रीय एस्ट्रोनॉटिकल फेडरेशन और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की ओर से संयुक्त मेजबानी में किया जाएगा और भारतीय एस्ट्रोनॉटिकल सोसायटी इसमें सहयोगी होगी। ग्लेक्स-2025 वैश्विक अंतरिक्ष समुदाय में भारत के बढ़ते नेतृत्व में एक मील का पत्थर है। 2010 में अपनी स्थापना के बाद से, वैश्विक अंतरिक्ष अन्वेषण सम्मेलन संवाद, सहयोग और नवाचार के लिए एक प्रमुख मंच बन गया है।

GLEX 2025 इस सिलसिले में रिकॉर्ड तोड़ भागीदारी की विरासत को जारी रखेगा। उसमें 36 देशों के 233 अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों सहित 1800 से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। सम्मेलन में 15 विषयगत क्षेत्रों को कवर करने वाले 10 समानांतर तकनीकी सत्र और 240 से अधिक इंटरैक्टिव प्रस्तुतियां होंगी।

Next Story
Share it