पद्म पुरस्कार 2026 के लिए शुरू हुआ नामांकन
पद्म पुरस्कार के लिए नामांकन और सिफारिशें 15 मार्च से शुरू हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि गणतंत्र दिवस-2026 के अवसर पर घोषित...


पद्म पुरस्कार के लिए नामांकन और सिफारिशें 15 मार्च से शुरू हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि गणतंत्र दिवस-2026 के अवसर पर घोषित...
पद्म पुरस्कार के लिए नामांकन और सिफारिशें 15 मार्च से शुरू हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि गणतंत्र दिवस-2026 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 है। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन एवं सिफारिशें केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल
https://awards.gov.in
पर ऑनलाइन प्राप्त की जाएंगी। भारत रत्न के बाद पद्म पुरस्कार, अर्थात्- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में शामिल हैं।
1954 में स्थापित इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। यह पुरस्कार विशिष्ट कार्य को मान्यता देने का प्रयास करता है और कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामले, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग आदि जैसे सभी क्षेत्रों व विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों व सेवा के लिए दिया जाता है।