गणतंत्र दिवस परेड 2026: तीनों सेनाओं में भारतीय नौसेना सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल घोषित
गणतंत्र दिवस परेड 2026 के सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल और झांकियों के नतीजों की घोषणा कर दी गई है। तीनों सेनाओं में, भारतीय नौसेना को सर्वश्रेष्ठ...

गणतंत्र दिवस परेड 2026 के सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल और झांकियों के नतीजों की घोषणा कर दी गई है। तीनों सेनाओं में, भारतीय नौसेना को सर्वश्रेष्ठ...
गणतंत्र दिवस परेड 2026 के सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल और झांकियों के नतीजों की घोषणा कर दी गई है। तीनों सेनाओं में, भारतीय नौसेना को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल घोषित किया गया है, जबकि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और अन्य सहायक बलों में दिल्ली पुलिस ने यह पुरस्कार जीता है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की श्रेणी में, महाराष्ट्र ने अपनी झांकी गणेशोत्सव: आत्मनिर्भरता का प्रतीक के लिए पहला स्थान हासिल किया। जम्मू और कश्मीर हस्तशिल्प और लोक नृत्यों के लिए दूसरे स्थान पर रहा, इसके बाद केरल तीसरे स्थान पर रहा, जिसकी झांकी वाटर मेट्रो और 100% डिजिटल साक्षरता: आत्मनिर्भर भारत के लिए आत्मनिर्भर केरल थी।
केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में, संस्कृति मंत्रालय ने अपनी झांकी वंदे मातरम -एक राष्ट्र की आत्मा की पुकार के लिए पुरस्कार जीता। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग को वंदे मातरम -150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में और नृत्य समूह वंदे मातरम: भारत की शाश्वत गूंज को विशेष पुरस्कार दिए गए।
मायगॉव पोर्टल पर ऑनलाइन मत के आधार पर पॉपुलर चॉइस अवार्ड्स की भी घोषणा की गई। सेनाओं में असम रेजिमेंट को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल चुना गया, जबकि केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल और सहायक बलों की श्रेणी में केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल शीर्ष पर रहा। झांकियों की श्रेणी में, गुजरात स्वदेशी का मंत्र - आत्मनिर्भरता: वंदे मातरम के साथ पहले स्थान पर रहा, इसके बाद उत्तर प्रदेश और राजस्थान रहे। स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020: विकसित भारत के मार्ग पर भारतीय स्कूली शिक्षा को आगे बढ़ाना के लिए पॉपुलर चॉइस पुरस्कार जीता।





