भारत एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में कई स्टार्टअप्स को अपने काम को प्रदर्शित करने का अवसर मिला: केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

  • whatsapp
  • Telegram
भारत एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में कई स्टार्टअप्स को अपने काम को प्रदर्शित करने का अवसर मिला: केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव
X



भारत एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का समापन कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में हुआ, इस समिट में भारत के जिम्मेदार एआई विजन को वैश्विक स्तर पर समर्थन मिला। नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि एआई इम्पैक्ट समिट कई मायनों में सफल रहा है। श्री वैष्णव ने बताया कि पांच लाख से अधिक लोगों ने इस प्रदर्शनी का आनंद लिया, बहुत कुछ सीखा और दुनिया भर के कई विशेषज्ञों से बातचीत की।

उन्होंने बताया कि दुनिया के लगभग सभी प्रमुख एआई क्षेत्र के खिलाड़ियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। श्री वैष्णव ने कहा कि कई स्टार्टअप्स को अपने काम को प्रदर्शित करने का अवसर मिला।

उन्‍होंने बताया कि निवेशकों द्वारा निवेश के कई वादे किए गए हैं, जो बुनियादी ढांचे से संबंधित निवेशों के लिए 250 अरब डॉलर और वेंचर कैपिटल के तहत डीप टेक निवेशों के लिए लगभग 20 अरब डॉलर से अधिक हैं। श्री वैष्‍णव ने सम्मेलन का समर्थन करने वाले युवाओं को भी धन्यवाद दिया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भी इस आयोजन को बड़ी सफलता बताया। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में 20 विश्व नेताओं ने भाग लिया और मंत्रिस्‍तरीय स्‍तर पर दुनिया भर से 45 शिष्‍टमंडलों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि इस विशेष सम्मेलन में सौ देशों का प्रतिनिधित्व था, जिसमें विकासशील और अल्‍पविकसित देशों-ग्‍लोबल साउथ पर विशेष ध्यान दिया गया।

Next Story
Share it