राष्ट्रपति मुर्मु राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026 का करेंगी उद्घाटन

  • whatsapp
  • Telegram
राष्ट्रपति मुर्मु राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026 का करेंगी उद्घाटन
X




राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 3 राज्यों के 4 दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन आज राष्ट्रपति महाराष्ट्र के शेगांव और नागपुर में रहेगी। शेगांव में 4 दिन तक राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026 चलेगा। जिसमें आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध, सोवा-रिग्पा और होम्योपैथी को एक साथ लाया जाएगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026 का उद्घाटन करेंगी। इस मेले के दौरान, आम लोगों को आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध, सोवा रिग्पा, होम्योपैथी और अन्य पारंपरिक स्वास्थ्य देखभाल पद्धतियों सहित विभिन्न आयुष प्रणालियों के तहत मुफ्त स्वास्थ्य जांच, चिकित्सा परामर्श और दवाएं प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

इस कार्यक्रम में विषयगत प्रदर्शनियां, विशेषज्ञों के व्याख्यान, योग प्रदर्शन, लाइव थेरेपी काउंटर और निवारक एवं प्रोत्साहक स्वास्थ्य देखभाल पर संवादात्मक सत्र भी शामिल होंगे। आयुष क्षेत्र में अच्छी विनिर्माण प्रथाओं, गुणवत्ता मानकों और नवीनतम शोधों को प्रदर्शित करने के लिए कई प्रतिष्ठित आयुष दवा और स्वास्थ्य कंपनियां भाग लेंगी।

साथ ही, औषधीय पौधों और रोजमर्रा की स्वास्थ्य आवश्यकताओं के लिए सरल घरेलू उपचारों की एक समर्पित प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली आयुष की सभी धाराओं के लिए अलग-अलग स्टॉल लगाए जाएंगे, साथ ही नागपुर में ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित 'एकता और विश्वास के माध्यम से महाराष्ट्र का स्वर्ण युग' कार्यक्रम के राज्य-स्तरीय शुभारंभ में भी शामिल होंगी।

Next Story
Share it