सिंहस्थ-2028 को लेकर सड़क परियोजनाएं समय पर पूरी हों: गडकरी

  • whatsapp
  • Telegram
सिंहस्थ-2028 को लेकर सड़क परियोजनाएं समय पर पूरी हों: गडकरी
X



केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश की सभी प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। दिल्ली में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने सुदृढ़, सुरक्षित और सुगम सड़क कनेक्टिविटी पर जोर दिया तथा राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की। बैठक में परियोजनाओं की गुणवत्ता, ब्लैक स्पॉट सुधार, ब्यूटीफिकेशन और समयबद्धता की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केंद्र-राज्य समन्वय से राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की गति और गुणवत्ता सुनिश्चित होगी।

Next Story
Share it