नीति आयोग ने डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर @2047 रोडमैप रिपोर्ट का विमोचन किया

  • whatsapp
  • Telegram
नीति आयोग ने डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर @2047 रोडमैप रिपोर्ट का विमोचन किया
X





नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी और प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफेसर अजय कुमार सूद ने आज नई दिल्ली में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर @2047 - एक रणनीतिक रोडमैप रिपोर्ट का विमोचन किया। श्री बेरी ने कहा कि अब ध्यान जीडीपी से उत्पादकता की ओर स्थानांतरित हो गया है। उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट बताती है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीपीआई उत्पादकता को कैसे प्रभावित करेंगे। यह विकास का मूल आधार है।

प्रोफेसर सूद ने कहा कि यह रोडमैप देश के वैज्ञानिक उद्यम को मिशन-संचालित, डीपीआई-संरेखित अनुसंधान और विकास तथा समाज में इसके प्रसार की ओर पुनर्निर्देशित करने का आह्वान है। उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट जनसंख्या स्तर पर सूचना-आधारित इंटेलिजेंस का लोकतंत्रीकरण करके, डेटा, एआई और ज्ञान को प्रत्येक नागरिक को सशक्त बनाने के लिए एक विस्तृत, व्यावहारिक दृष्टिकोण प्रस्तुत करती है।

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन ने कहा कि भारतीय डीपीआई समय की कसौटी पर खरा उतरा है। उन्होंने कहा कि आधार अब देश की लगभग पूरी वयस्क आबादी को कवर करता है। प्रतिदिन लगभग 80 से 90 मिलियन पहचान प्रमाणीकरण किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि यूपीआई प्रतिदिन लगभग 73 करोड़ लेनदेन संभालता है। यह दुनिया के किसी भी अन्य भुगतान प्लेटफॉर्म से अधिक है।

Next Story
Share it