संसद का मॉनसून सत्र 21 जुलाई से होगा शुरू

  • whatsapp
  • Telegram
संसद का मॉनसून सत्र 21 जुलाई से होगा शुरू
X


संसद का मॉनसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होकर 21 अगस्त तक चलेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस बात की जानकारी संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके दी।

उन्होंने लिखा कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 21 जुलाई से 21 अगस्त, 2025 तक संसद का मानसून सत्र बुलाने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर 13 और 14 अगस्त को संसद की कार्यवाही नहीं होगी। इस सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयकों और विषयों पर चर्चा होना संभव है।

Next Story
Share it