देश में कोरोना के रिकॉर्ड 2.34 लाख नए केस, 24 घंटे 23 की मौत, 6253 पॉजिटिव.....
. देश में कोरोना वायरस का कहर हर दिन बढ़ता जा रहा है. देश की हालत इतनी खराब है कि हर दिन कोरोना के आंकड़े नया रिकॉर्ड बना रहे हैं. पिछले 24 घंटे में...

. देश में कोरोना वायरस का कहर हर दिन बढ़ता जा रहा है. देश की हालत इतनी खराब है कि हर दिन कोरोना के आंकड़े नया रिकॉर्ड बना रहे हैं. पिछले 24 घंटे में...
.
देश में कोरोना वायरस का कहर हर दिन बढ़ता जा रहा है. देश की हालत इतनी खराब है कि हर दिन कोरोना के आंकड़े नया रिकॉर्ड बना रहे हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना से होने वाली मौतों ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या एक करोड़ 45 लाख 26 हजार 609 हो गई है.
पिछले 24 घंटे में कारोना वायरस संक्रमण के 2,34,692 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 1341 लोगों की मौत हुई है. यही नहीं महामारी शुरू होने से लेकर अबतक पहली बार एक दिन में सबसे ज्यादा संक्रमितों की मौत हुई है. ये आंकड़ा 1,341 बताया गया है. बताते चलें कि इससे पहले 15 सितंबर को सबसे ज्यादा 1290 मौत हुई थी. देश में अब तक 1,45,26,609 कोरोना के केस मिल चुके हैं.
अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में संक्रमण का इलाज करा रहे लोगों की संख्या 6,38,034 हो गई है. विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र में कोविड-19 से ठीक होने की दर 81.12 फीसदी है जबकि मृत्यु दर 1.61 प्रतिशत है. वहीं दूसरी तरफ भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1,45,26,609 पहुंच गई है. अच्छी खबर यह है कि 1,26,71,220 लोग कोरोना का इलाज कराकर ठीक हुए हैं. अब तक कोविड की चपेट में आने से 1 लाख 75 हजार 649 लोगों की मौत हुई है. जबकि कोरोना की वैक्सीन 11,99,37,641 लोगों को लगाई जा चुकी है.
अराधना मौर्या





