कृषि कानून को लेकर विपक्ष पर बोले मोदी- किसानों की शंका दूर करने के लिए सरकार 24 घंटे तैयार

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
कृषि कानून को लेकर विपक्ष पर बोले मोदी- किसानों की शंका दूर करने के लिए सरकार 24 घंटे तैयार


केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित तीन कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली की राजधानी में जमकर किसानों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है।

किसानों ने दिल्ली की सारी सीमाओं पर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। किसान आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि किसानों का कल्याण उनकी सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता है। और उनकी शंकाओं व समस्याओं को दूर करने के लिए सरकार 24 घंटे तैयार है।

कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और उन पर किसानों को भ्रमित करने का आरोप लगाया। नरेंद्र मोदी ने कहा कि,'आजकल दिल्ली के आसपास किसानों को भ्रमित करने की बड़ी साजिश चल रही है। उन्हें डराया जा रहा है कि कृषि सुधारों के बाद किसानों की जमीन पर कब्जा कर लिया जाएगा।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि कृषि सुधारों की मांग वर्षो से की जा रही थी। चाहे वह कोई भी पार्टी हो उन्होंने किसान सुधार का मुद्दा सर्वप्रथम उठाया है। और अनेक किसान संगठन भी इस कानून का समर्थन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि, "आज जो लोग विपक्ष में बैठकर किसानों को भ्रमित कर रहे हैं। वह भी अपनी सरकार के समय में इन कृषि सुधारों के समर्थन में थे। लेकिन अपनी सरकार के रहते हैं वह निर्णय नहीं ले पाए और किसानों को झूठा दिलासा देते रहे।"

प्रधानमंत्री का संबोधन सिर्फ यहीं तक नहीं रुका अपने संबोधन को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि आज देश ने जब यह ऐतिहासिक कदम उठा लिया है तो विपक्ष किसानों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैं अपने किसान भाइयों को बार-बार दोहराता हूं। उनकी हर शंका के समाधान के लिए मैं 24 घंटा तैयार हूं। किसानों का हित पहले दिन से हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। खेती में किसानों का खर्च कम हो, उनकी आए बड़े और मुश्किलें कम हो, इसके लिए हमें निरंतर काम किया है।"

उन्होंने हाल ही के दिनों में चुनाव का इशारा करते हुए कहा की सरकार कि "ईमानदार नियत और ईमानदार प्रयास को करीब-करीब पूरे देश ने आशीर्वाद दिया।" उन्होंने उम्मीद जताई और कहा, किसानों के आशीर्वाद की ताकत से... जो भ्रम फैलाने वाले लोग हैं जो राजनीति करने पर तुले हैं। जो किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर चला रहे हैं... देश के सारे जागरूक किसान उनको भी परास्त करके रहेंगे।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में लगातार विपक्ष पर निशाना साधा और किसानों को समझाने की कोशिश की।

नेहा शाह

Next Story
Share it