प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के मुद्दे को लेकर बुलाई 24 जून को बुलाई सर्वदलीय बैठक
जम्मू कश्मीर में एक बार फिर राजनीतिक हलचल तेज होती नजर आ रही है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 जून को जम्मू कश्मीर की सभी राजनीतिक पार्टियों की एक...

जम्मू कश्मीर में एक बार फिर राजनीतिक हलचल तेज होती नजर आ रही है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 जून को जम्मू कश्मीर की सभी राजनीतिक पार्टियों की एक...
जम्मू कश्मीर में एक बार फिर राजनीतिक हलचल तेज होती नजर आ रही है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 जून को जम्मू कश्मीर की सभी राजनीतिक पार्टियों की एक बड़ी मीटिंग का आयोजन किया है।बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल हो सकते हैं।
राजनीतिक सूत्रों की मानें तो बताया जा रहा है कि इस बैठक में जम्मू कश्मीर को लेकर कोई बड़ा सियासी फैसला भी किया जा सकता है। जहां पर बैठक में जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने की चर्चा होने की पूर्ण संभावना बनती नजर आ रही है। गौरतलब है कि अगस्त 2019 में जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के बाद पहली बार इतनी बड़ी मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है।
बता दें कि अगस्त 2019 में मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर की धारा 370 को संपूर्ण रूप से समाप्त कर दिया था।जिसके बाद इसे 2 केंद्र शासित राज्यों में बांट दिया गया था। धारा के समाप्त होने के करीब 2 साल बाद राजनीतिक पहल में तेज आने पर ऐसा माना जा रहा है कि जम्मू कश्मीर के मुद्दे को लेकर कोई बड़ी घोषणा हो सकती हैं।
सूत्रों से बताया गया है कि इस मीटिंग में जम्मू और कश्मीर दोनों ही क्षेत्रों के नेताओं को बुलाया गया है। बैठक में केंद्र सरकार ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती, जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के अल्ताफ बुखारी और पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के प्रमुख सज्जाद लोन को मीटिंग में आमंत्रित किया है।
बता दे कि मोदी सरकार ने 5 अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाया था जिसके बाद राज्य के कई पार्टियों ने मिलकर पीपल्स अलायंस फॉर ग्रुप कार्ड डिक्लेरेशन बनाया था। जिसमें नेशनल कॉन्फ्रेंस जैसी पार्टियां भी शामिल हुई थी।
गौरतलब है कि धारा 370 के समाप्त करने से पहले प्रधानमंत्री द्वारा बुलाई गई मीटिंग में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के निदेशक अरविंद कुमार, रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) के प्रमुख सामंत कुमार गोयल, CRPF के डायरेक्टर जनरल कुलदीप सिंह और जम्मू और कश्मीर के DGP दिलबाग सिंह शामिल हुए थे।
नेहा शाह





