देशभर में अभी भी कोरोना से होने वाली मौतें अब भी जारी, बीते 24 घंटे में मिले 1.20 लाख नए कोरोना मरीज...
कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में भारत जीत की ओर बढ़ता दिख रहा है। देश में जून अब सुकून देने लगा है, क्योंकि करीब दो महीने बाद कोरोना के नए मामलों में...

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में भारत जीत की ओर बढ़ता दिख रहा है। देश में जून अब सुकून देने लगा है, क्योंकि करीब दो महीने बाद कोरोना के नए मामलों में...
कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में भारत जीत की ओर बढ़ता दिख रहा है। देश में जून अब सुकून देने लगा है, क्योंकि करीब दो महीने बाद कोरोना के नए मामलों में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है। भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के करीब 1.20 लाख नए केस सामने आए हैं, जो बीते 58 दिनों में सबसे कम है। इस तरह से लगातार नौवें दिन कोरोना के रोजाना मिलने वाले नए मामले दो लाख से कम रहे हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोरोन वायरस के एक्टिव केसों में 80 हजार 740 की गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही इसी दौरान 1,97,894 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं।
देश में कुल 2.67 करोड़ लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक शुक्रवार को कोविड-19 के लिए 20 लाख 84 हजार 421 नमूनों की जांच की गई और इसके साथ ही अब तक देश में 39 करोड़ 11लाख 74 हजार से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है।
देश में पिछले साल 16 सितम्बर को संक्रमितों की संख्या 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए थे।
अराधना मौर्या





