देश में संक्रमण के मामले घटकर बीते 24 घंटों में 1.27 लाख हुए, वहीं 2795 ने गवाई जान.....
देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की रफ्तार अब थमती हुई दिखाई दे रही है। गौरतलब है कि बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1 लाख 27 हजार 510 मामले सामने...

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की रफ्तार अब थमती हुई दिखाई दे रही है। गौरतलब है कि बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1 लाख 27 हजार 510 मामले सामने...
देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की रफ्तार अब थमती हुई दिखाई दे रही है। गौरतलब है कि बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1 लाख 27 हजार 510 मामले सामने आए हैं। वहीं इस अवधि में 2795 मरीजों की मौत भी हुई है। देश में फिलहाल संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 2 करोड़ 81 लाख 75 हजार 044 हो गई है। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या भी फिलहाल कम होकर 18 लाख 95 हजार 520 पर टिक गई है।
इस बीच मौत के आंकड़ों में भी कमी आने लगी है। करीब 35 दिन बाद सोमवार को रोजाना मौत का आंकड़ा 3,000 से नीचे आया। इस दौरान 2,781 संक्रमितों की मौत हो गई। इससे पहले 26 अप्रैल को 2,762 लोगों की जान गई थी।
फ़िलहाल, देश में कोरोना की दूसरी लहर है और कई राज्यों में लॉकडाउन के बीच संक्रमण के मामले लगातार कम होते जा रहे हैं। हालाँकि केस कम होने के बावजूद उन राज्यों में लॉकडाउन को आगे बढ़ाया गया है, पर साथ में पाबंदियों में कुछ ढील भी दी गई है।महाराष्ट्र में लॉकडाउन 15 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है, लेकिन इसके साथ ही कुछ ज़िलों में पाबंदियों में ढील दी गई है।
राज्य सरकार ने कहा है कि जिन ज़िलों में कोरोना पॉजिटिविटी रेट दस फ़ीसदी से कम होगी और ऑक्सीजन बेड 60 फ़ीसदी से ज़्यादा खाली होंगे वहाँ प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी। जिन ज़िलों में मामले बढ़ रहे हैं वहाँ और पाबंदियाँ लगाई जाएँगी।
अराधना मौर्या





