देश में पिछले 24 घंटे में आए 1.32 नए केस, 3.52 लाख हुए रिकवर.....
देश में कोरोना की दूसरी लहर से लगातार राहत मिल रही है। 2 जून को बीते 24 घंटों में 1.32 लाख नए केस दर्ज किए गए हैं, जबकि इसी अवधि में 2,31,456 लोग...

देश में कोरोना की दूसरी लहर से लगातार राहत मिल रही है। 2 जून को बीते 24 घंटों में 1.32 लाख नए केस दर्ज किए गए हैं, जबकि इसी अवधि में 2,31,456 लोग...
देश में कोरोना की दूसरी लहर से लगातार राहत मिल रही है। 2 जून को बीते 24 घंटों में 1.32 लाख नए केस दर्ज किए गए हैं, जबकि इसी अवधि में 2,31,456 लोग रिकवर हुए हैं। हालांकि मंगलवार की तुलना में यह आंकड़ा थोड़ा अधिक है क्योंकि तब 1.27 लाख ही नए केस मिले थे।
आंकड़ों की तुलना करें तो नए केसों के मुकाबले करीब दोगुने लोग रिकवर हुए हैं। पिछले एक दिन में एक्टिव केसों की संख्या में 1,01,875 की कमी आई है। इसके साथ ही देश में कोरोना के सक्रिय मामले 18 लाख से नीचे जाते हुए 17,93,645 के लेवल पर आ गए हैं। देश में अब तक कोरोना से 2,61,79,085 लोग रिकवर हो चुके हैं। 54 दिनों के बाद पहली बार ऐसा हुआ है, जब एक दिन में इतने कम नए केस दर्ज किए गए हैं।
इससे पहले मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि देश में हर रोज औसत तौर पर कोरोना वायरस के करीब 20 लाख सैंपल टेस्ट हो रहे हैं, जिनमें पॉजिटिविटी रेट में लगातार कमी आ रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव लव अग्रवाल ने मंगलवार को बताया, 'देश में कोरोना वायरस के एक्टिव केस करीब 50 फीसदी तक कम हो गए हैं। 30 राज्य/केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं, जहां पिछले एक हफ्ते के दौरान कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट आई है। यह एक पॉजिटिव ट्रेंड है।'
अराधना मौर्या





