देश में कोरोना टेस्टिंग घटी, संक्रमण बढ़ा, पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 3.43 लाख नए मामले....
देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 3.43 लाख नए केस दर्ज हुए हैं. ये मामले गुरुवार को मामलों से कम हैं, वहीं, मौतों की संख्या में भी कमी आई है....

देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 3.43 लाख नए केस दर्ज हुए हैं. ये मामले गुरुवार को मामलों से कम हैं, वहीं, मौतों की संख्या में भी कमी आई है....
देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 3.43 लाख नए केस दर्ज हुए हैं. ये मामले गुरुवार को मामलों से कम हैं, वहीं, मौतों की संख्या में भी कमी आई है. पिछले 24 घंटों में 3,43,144 नए मामले सामने आए हैं और इस अवधि में 4,000 मौतें हुई हैं.
देश में कुल एक्टिव केसों की संख्या 3704893 हो गई है. पिछले 24 घंटों में 344776 लोग ठीक हुए हैं. पॉजिटविटी रेट 18.29% है. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 42582 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 850 लोगों को कोरोना संक्रमण के कारण जान गंवानी पड़ी है.
बता दें कि इससे पहले राज्य में बुधवार को 46781 नए केस सामने आए थे और 816 लोगों की मौत हुई थी. महाराष्ट्र में इस समय कोरोना मृत्यु दर 1.5 प्रतिशत है, जबकि पॉजिटिविटी रेट 17.36 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 54535 मरीज रिकवर हुए, जिसके बाद राज्य में कोरोना रिकवरी रेट 88.34 प्रतिशत पहुंच गई है. अगर कोरोना के दैनिक मामलों का बीते एक हफ्ते का औसत देखा जाए तो इसमें गिरावट हो रही है.
8 मई को जहां कोरोना के 3.91 लाख मामले सामने आए थे तो वहीं 12 मई को आए आंकड़ों के मुताबिक 3.64 लाख नए मामले सामने आए थे. अब बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 3.43 लाख नए मामले सामने आए हैं. हालांकि केस घटने और मौत बढ़ने की वजह से कोरोना से मृत्यु दर बीते सप्ताह में बढ़कर 1.1 फीसदी हो गया जो अप्रैल के महीने में 0.7 फीसदी थी.
अराधना मौर्या





