कोरोना का कहर जारी, देश में बीते 24 घंटे में 3.48 लाख से ज्यादा नए केस आए सामने.....
देश में कोरोनावायरस का कहर जारी है। पिछले 24 घंटों में देश में 3,48,421 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। वहीं मौत के नए आंकड़े ने अभी तक के सारे...

देश में कोरोनावायरस का कहर जारी है। पिछले 24 घंटों में देश में 3,48,421 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। वहीं मौत के नए आंकड़े ने अभी तक के सारे...
देश में कोरोनावायरस का कहर जारी है। पिछले 24 घंटों में देश में 3,48,421 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। वहीं मौत के नए आंकड़े ने अभी तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, एक दिन में इस महामारी की चपेट में आने से 4205 लोगों ने अपनी जान गवाई है। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना के 3,48,421 नए मामले सामने आए हैं। वहीं एक दिन में मरने वालों की संख्या 4205 दर्ज की गई। इन ताजा आंकड़ों के बाद अब देश में पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,33,40,938 हुई है।
हालांकि देश में रिकवरी रेट बढ़कर 83.04 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर घटकर 15.87 प्रतिशत हो गयी है, वहीं मृत्युदर अभी 1.09 फीसदी है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 31803 घटकर 5,61, 347 पर आ गए हैं। इस दौरान राज्य में 71,966 और मरीजों के ठीक होने के बाद कोरोना को मात देने वालों की तादाद बढ़कर 45,41, 391 हो गई है जबकि 793 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 77, 191 हो गया है। वहीं दैनिक मामले अभी 3 लाख से ज्यादा आ रहे हैं लेकिन पिछले दिनों यह संख्या 4 लाख के पार पहुंच गई थी। रोजाना के मामला में गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार लगातार तीसरा दिन है जब इसमें कमी देखी गई है।
अराधना मौर्या





