कोरोना का कहर जारी बीते 24 घंटे में 3.62 लाख मरीज मिले.....

  • whatsapp
  • Telegram
कोरोना का कहर जारी बीते 24 घंटे में 3.62 लाख मरीज मिले.....
X



कोरोना वायरस संक्रमण के नए आंकड़ों में थोड़ा इजाफा हुआ है. बीते 24 घंटों में देश में कुल 3 लाख 62 हजार 389 नए मामले दर्ज किए गए हैं. हालांकि, देश में कोविड-19 से मौत के मामले चार लाख से ऊपर ही बने हुए हैं. बुधवार को भी देश में 4 हजार 127 मरीजों ने कोविड-19 के चलते अपनी जान गंवाई है. अच्छी खबर रही कि 3 लाख 51 हजार 740 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए. वहीं, राजधानी दिल्ली में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है.

कोरोना से रिकवरी रेट बढ़ने का सबसे ज्यादा फायदा महाराष्ट्र को हुआ है, जहां अब नए केस लगातार घट रहे हैं और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है. इस बीच कोरोना लहर शुरू होने के बाद से यह पहला मौका है, जब उपचाराधीन मरीजों के मामले में महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर आया है. अब राज्य में 5.46 लाख एक्टिव केस हैं. दूसरी तरफ कर्नाटक अब एक्टिव केसों में सबसे ऊपर है. यहां फिलहाल 5.92 लाख मरीज कोरोना का इलाज करा रहे हैं. राज्य में रिकवरी रेट भी अभी कम है.

बता दें कि देश के 18 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं. इनमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना और पुडुचेरी शामिल हैं. यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं.

अराधना मौर्या

Next Story
Share it