कोरोना की दूसरी लहर का कहर, 24 घंटे में मिले 3.79 से ज्यादा नए केस आए सामने.....

  • whatsapp
  • Telegram
कोरोना की दूसरी लहर का कहर, 24 घंटे में मिले 3.79 से ज्यादा नए केस आए सामने.....
X



भारत में जारी कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर हर दिन तेज होती जा रही है. हर दिन संक्रमण के मामले और मौत की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 379,257 नए कोरोना केस आए और 3645 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 2,69,507 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले मंगलवार को देश में 360,960 नए केस आए थे.

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के चलते 3645 लोगों की डेथ हो गई है. यह एक दिन में होने वाली मौतों के मामले में रिकॉर्ड संख्या है. इसके पहले मंगलवार को 3293 लोगों की डेथ हो गई है. जबकि रविवार को कोरोना संक्रमण से 2812 लोगों की डेथ हुई थी. इस मामले में भी भारत दुनिया के हर देश से आगे है. भारत में अबतक मरने वालों की कुल संख्‍या 2,04,832 हो चुकी है.

बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर में सबसे खराब हालात महाराष्‍ट्र में है और पिछले 24 घंटों में कोरोना के 63309 नए केस सामने आए, जबकि इस दौरान 985 लोगों को जान गंवानी पड़ी. इसके बाद संक्रिमतों की कुल संख्या 44 लाख 73 हजार 394 हो गई है, जबकि 67214 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. महाराष्ट्र में अब तक 3730729 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं और 675451 लोगों का इलाज चल रहा है.

अराधना मौर्या

Next Story
Share it