देश में कोरोना का कहर जारी, बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,86,452 नए मामले आए सामने....

  • whatsapp
  • Telegram
देश में कोरोना का कहर जारी, बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,86,452 नए मामले आए सामने....
X



देश में कोरोना वायरस संक्रमण का कहर जारी हैं। लाख कोशिश के बाद भी इसकी रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,86,452 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,87,62,976 हुई।

3,498 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,08,330 हो गई है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर घटकर 82.10 प्रतिशत हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 1,53,73,765 हो गई है। कोरोना संक्रमण से मौत होने की दर घटकर 1.11 प्रतिशत हो गई है। देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या पिछले साल सात अगस्त को 20 लाख को पार कर गई थी।

आइसीएमआर के अनुसार के अनुसार, 28 अप्रैल तक देश में 28,63,92,086 नमूनों की कोरोना जांच की जा चुकी है। बुधवार को 19,20,107नमूनों का परीक्षण किया गया। देश में जिन 3,501 और लोगों की मौत हुई उनमें से सबसे ज्यादा 771 लोग महाराष्ट्र के थे। इसके बाद दिल्ली में 395, छत्तीसग़़ढ में 251 लोगों की मौत हुई। बता दें कि उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है।

पहली बार प्रदेश में 24 घंटे के भीतर 6251 नए कोरोना के मामले आए हैं, जबकि कोरोना संक्रमित 85 मरीजों की मौत हुई है। अब एक्टिव केस की संख्या भी 48 हजार पार हो गई है। अप्रैल महीने में अब तक 74456 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। वहीं, 785 मरीजों की मौत हो चुकी है।

अराधना मौर्या

Next Story
Share it