कोरोना ने फिर बनाया रिकॉर्ड, 24 घंटों में रिकॉर्ड 4,01,993 नए केस....

  • whatsapp
  • Telegram
कोरोना ने फिर बनाया रिकॉर्ड, 24 घंटों में रिकॉर्ड 4,01,993 नए केस....
X



वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने रौद्र रूप ले लिया है. कोरोना की लहर अब सुनामी में तब्दील हो चुकी है, जिससे देश में हाहाकार मचा है. स्थिति कितनी भयावह है, ये अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि संक्रमण का हर नए दिन के साथ पिछले दिन का रिकॉर्ड टूट रहा है. लेकिन शनिवार को भारत में कोरोना वायरस ने सारे रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है.

पिछले 24 घंटे में देश में संक्रमण के मामलों ने 4 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है, जो एक दिन में मिलने वाले मरीजों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है. जबकि पिछले 24 घंटे में 3500 से ज्यादा मरीजों ने जान गवां दी है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक 1 करोड़ 56 लाख 84 हजार 406 लोग रिकवर हो चुके हैं, जबकि इस समय 32 लाख 68 हजार 710 एक्टिव केस हैं. पिछले 24 घंटे में हुई मौतों के बाद देश में मृतकों की संख्या बढ़कर अब 2 लाख 11 हजार 853 हो गई है.

आईसीएमआर के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे के अंदर 19,45,299 कोरोना जांच की गई है. वहीं अगर महाराष्ट्र की बात करें तो वहां शुक्रवार को 62 हजार 919 लोग संक्रमित पाए गए. 69 हजार 710 लोग रिकवर हुए और 828 की मौत हो गई. अब तक राज्य में 46 लाख 02 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें 38.68 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 68 हजार 813 लोगों की मौत हो गई है. 6 लाख 62 हजार 640 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है.

अराधना मौर्या

Next Story
Share it