देश में कोरोना की रफ्तार हुई ढीली, 24 घंटे में कोरोना वायरस से 4,22,436 लोग हुए ठीक, नए केस में आई कमी.....
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने कोहराम मचा दिया है. हालांकि अब दो दिनों से कोरोना के मामले तीन लाख से कम आ रहे हैं, जिस कारण थोड़ा राहत महसूस की...

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने कोहराम मचा दिया है. हालांकि अब दो दिनों से कोरोना के मामले तीन लाख से कम आ रहे हैं, जिस कारण थोड़ा राहत महसूस की...
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने कोहराम मचा दिया है. हालांकि अब दो दिनों से कोरोना के मामले तीन लाख से कम आ रहे हैं, जिस कारण थोड़ा राहत महसूस की जा रही है. देश में कोरोना के 2.6 लाख से ज्यादा मामले सामने आए लेकिन पहली बार 4329 लोगों ने अपनी जान गंवाई. भारत में अब तक कोरोना वायरस से 2,52,28,996 संक्रमित हो चुके हैं.
वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 4,22,436 लोग ठीक हुए हैं. पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो वह घटकर 14.09 फीसदी हो गई है, पिछले 24 घंटे में 18,69,223 टेस्ट हुए हैं.
कोरोना वायरस की दूसरी लहर से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र में नए मामलों के साथ मौत के आंकड़ों में भी भारी कमी आई है. राज्य में सोमवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना के 26 हजार 616 नए केस सामने आए हैं और 516 और लोगों की मौत हुई है. जबकि इससे पहले रविवार को 24 घंटे में 34389 नए मामले दर्ज किए गए थे और 974 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी.
महाराष्ट्र में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 54 लाख 5 हजार 68 हो गए हैं. वहीं अब तक इलाज के बाद 48 लाख 74 हजार 582 लोग ठीक हो चुके हैं. मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 82 हजार 486 हो गया है. राज्य में एक्टिव केस की संख्या 4 लाख 45 हजार 495 है. पिछले 24 घंटों में कोविद -19 मामलों में सबसे अधिक योगदान देने वाले शीर्ष पांच राज्यों में 38,603 मामले कर्नाटक हैं, इसके बाद तमिलनाडु में 33,075 मामले, महाराष्ट्र में 26,616 मामले, केरल में 21,402 मामले और पश्चिम बंगाल में 19,003 मामले हैं.
अराधना मौर्या





