रसोई गैस की कीमत में हुई 25 रुपये की वृद्धि
रसोई गैस की किमतों में लगातार बढ़ोत्तरी ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। हर महीने की शुरुआत में और फिर 15वें दिन LPG सिलेंडरों के दामों की समीक्षा होती...

रसोई गैस की किमतों में लगातार बढ़ोत्तरी ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। हर महीने की शुरुआत में और फिर 15वें दिन LPG सिलेंडरों के दामों की समीक्षा होती...
रसोई गैस की किमतों में लगातार बढ़ोत्तरी ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। हर महीने की शुरुआत में और फिर 15वें दिन LPG सिलेंडरों के दामों की समीक्षा होती है, फिर कीमतों पर फैसला लिया जाता है। आज महीने के पहले दिन ही एक बार फिर गैस सिलेंडर पर 25 रूपये की वृद्धि हो गई। अगर देखा जाए तो दिसंबर से अबतक गैस सिलेंडर के दामों पर 225 रूपये की बढोत्तरी हुई है।
उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों पर भी पड़ा असर
गैस सिलेंडर के दामों में लगातार बढ़ोतरी होने के कारण आम लोगों के साथ साथ उज्ज्वला योजना के लाभार्थी भी गैस को रिफिल कम करा रहे है। उज्जवला योजना के लाभार्थी अब फिर से गैस को छोड़कर चूल्हा, लकड़ी व उपला की ओर आशांवित हो रहे है। उज्ज्वला योजना के तहत लोगों को फ्री में कनेक्शन दिया गया था। लेकिन बढ़े हुए दाम के कारण अब उज्ज्वला योजना के लाभार्थी कम की संख्या में गैस सिलेंडर को रिफिल करा रहे है।





