अगले 25 वर्षों में देश को सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाए रखने में निर्यात की अहम भूमिका होगी: पीयूष गोयल
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि अगले 25 वर्षों में देश को सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाए रखने में निर्यात की अहम भूमिका होगी और इस...

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि अगले 25 वर्षों में देश को सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाए रखने में निर्यात की अहम भूमिका होगी और इस...
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि अगले 25 वर्षों में देश को सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाए रखने में निर्यात की अहम भूमिका होगी और इस संबंध में भारत सही राह पर है। उन्होंने यह बात नई दिल्ली में निर्यात संवर्धन मिशन के अंतर्गत सात और कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कही। इनका उद्देश्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम क्षेत्र से जुड़े निर्यात को मजबूत करना है। विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर श्री गोयल ने कहा कि सामाजिक न्याय हासिल करने में समावेशी विकास महत्वपूर्ण है। उन्होंने समाज के सबसे वंचित वर्ग को सशक्त बनाने की जरूरत पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि भारत में हो रहे तेजी से परिवर्तन के जरिए सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों, स्टार्टअप और उद्यमियों के लिए अवसर सुनिश्चित होने चाहिए। उभरती प्रौद्योगिकियों में भारत के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए श्री गोयल ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, क्वांटन कम्प्यटिंग और स्वेदशी लार्ज लेंग्वेज मॉडल में प्रगति से युवाओं के लिए कई अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि भारत के मुक्त व्यापार समझौतों के बढ़ते विस्तार से वैश्विक जीडीपी के लगभग 70 प्रतिशत तक पहुंच सुलभ हुई है। श्री गोयल ने कहा कि फरवरी के मध्य तक वस्तु निर्यात दहाई के आंकडे में पहुंच गया, जो मजबूत वैश्विक मांग और उद्योग के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। निर्यात संवर्धन मिशन, निर्यात प्रोत्साहन के अंतर्गत वित्तीय सहायता और निर्यात दिशा के अंतर्गत व्यापार तंत्र से जुड़ी सहायता उपलब्ध कराता है।





