मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत नैनपुर से 250 श्रद्धालुओं को लेकर विशेष ट्रेन रामेश्वरम रवाना

  • whatsapp
  • Telegram
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत नैनपुर से 250 श्रद्धालुओं को लेकर विशेष ट्रेन रामेश्वरम रवाना
X



आस्था और उल्लास से भरे वातावरण में नैनपुर रेलवे स्टेशन से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत मंडला जिले के 250 तीर्थयात्रियों को लेकर विशेष ट्रेन रामेश्वरम के लिए रवाना हुई। ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने शुभकामनाओं के साथ विदा किया।

स्टेशन परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था तथा यात्रियों का पुष्पमालाओं और तिलक से स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान भोजन, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। योजना के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों और पात्र श्रद्धालुओं को निःशुल्क तीर्थ यात्रा का लाभ मिल रहा है। भावुक माहौल में परिजनों ने यात्रियों को विदा किया। प्रशासन ने सुरक्षा और स्वच्छता के विशेष इंतजाम किए।

Next Story
Share it