किसान 26 मार्च यानी शुक्रवार को करेंगे भारत बंद :जाने कैसी रहेगी देश की स्थिति।
केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आज किसान करीब 120 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन को और प्रभावी बनाने के लिए...
केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आज किसान करीब 120 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन को और प्रभावी बनाने के लिए...
केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आज किसान करीब 120 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन को और प्रभावी बनाने के लिए किसानों ने 26 और 28 मार्च को भारत बंद का ऐलान किया था जिसको लेकर के अब गतिविधियां तेज हो गई हैं यानी 26 मार्च को भारत बंद रहेगा इस दौरान किसान सरकार के पुतले फूंक कर सरकार के काले कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
आपको बता दें कि पिछली बार किसानों ने जब भारत बंद का ऐलान किया था तब मात्र 3 घंटे के लिए गतिविधियों को रोका गया था जिससे आम जनजीवन को कोई प्रभाव नहीं पड़ा था ऐसे में अब देखना यह है कि 26 मार्च को होने वाला भारत बंद कितना प्रभावी होगा।
आपको बता दें कि देश भर में किसानों ने कल भारत बंद का ऐलान किया है जिसके दौरान किसान आंदोलन में देश भर से सभी के साथ शामिल होंगे। इस दौरान सभी बाजारों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद रखा जाएगा। तथा शुक्रवार यानी 26 मार्च को सुबह 6:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक भारत बंद रहेगा।
इसी के साथ आपको बता दें कि दुकानों, बाजार, व्यापारिक संगठन आदि को बंद रखने का ऐलान किया गया है। हालांकि, इसमें व्यापारी संगठन पूर्ण भागीदारी देंगे या नहीं इसको लेकर संशय बना हुआ है। व्यापारी इस भारत बंद में शामिल होंगे या नहीं, यह उन पर निर्भर है। जिसके बाद दूध और डेयरी के उत्पादों की डिलीवरी को लेकर समस्या आ सकती है। आपको बता दें कि किसानों ने व्यापारियों से उनकी इच्छा के साथ दुकानों को बंद करने की अपील भी की है।
आपको बता दें इस सरकार के आदेश के अनुसार भारत बंद के दौरान सड़कों को जाम नहीं किया जाएगा इसीलिए यातायात पूर्ण रूप से पहले की तरह सामान्य रहेगा इसके अलावा भारत बंद के दौरान किसान रेल मार्ग को भी बाधित नहीं करेंगे।परंतु फैक्ट्री और कंपनियों को बंद करवाने का फैसला किया जा सकता है हालांकि अभी इस पर चर्चा होनी बाकी है।
सरकार के निर्देशों के अनुसार पेट्रोल पंप, परचून की दुकान ,मेडिकल स्टोर और जनरल स्टोर की दुकान है रोजाना की तरह खुली रहेंगी।
नेहा शाह





