भारत-फ्रांस की बड़ी डील, 26 राफेल-M विमानों की खरीद को लेकर समझौता
भारत लगातार अपनी सैन्य क्षमताओं में इजाफा कर रहा है। इस दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए, आज भारतीय नौसेना के लिए 26 राफेल-एम लड़ाकू विमानों...


भारत लगातार अपनी सैन्य क्षमताओं में इजाफा कर रहा है। इस दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए, आज भारतीय नौसेना के लिए 26 राफेल-एम लड़ाकू विमानों...
भारत लगातार अपनी सैन्य क्षमताओं में इजाफा कर रहा है। इस दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए, आज भारतीय नौसेना के लिए 26 राफेल-एम लड़ाकू विमानों की खरीद का रास्ता साफ हो गया है। इनमें से 22 सिंगल-सीटर और चार ट्विन-सीटर विमान हैं। भारत और फ्रांस ने भारतीय नौसेना के लिए 26 राफेल-एम विमान खरीदने के लिए 63,000 करोड़ रुपये के बड़े रक्षा सौदे पर हस्ताक्षर किए।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस के सशस्त्र बलों के मंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने आईजीए पर हस्ताक्षर किए हैं।भारतीय पक्ष का प्रतिनिधित्व रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल के स्वामीनाथन भी मौजूद रहे।
हाल ही में कैबिनेट ने दी थी मंजूरी इस रक्षा सौदे को हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने मंजूरी दी थी। इससे राष्ट्रीय सुरक्षा सुदृढ़ होने के साथ-साथ भारतीय नौसेना की युद्धक क्षमता भी बेहतर बनेगी।