चंद्रयान-3 मिशन: अंतरिक्ष यान श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक उड़ान भरा
जी एसएलवी मार्क 3 (एलवी एम 3) हेवी -लिफ्ट लॉन्च वाहन ठीक 2 बजकर 35 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्री हरि कोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलता...

जी एसएलवी मार्क 3 (एलवी एम 3) हेवी -लिफ्ट लॉन्च वाहन ठीक 2 बजकर 35 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्री हरि कोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलता...
जी एसएलवी मार्क 3 (एलवी एम 3) हेवी -लिफ्ट लॉन्च वाहन ठीक 2 बजकर 35 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्री हरि कोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलता पूर्वक उड़ान भर गया ।इसरो ने कहा कि लॉन्चिंग के कुछ मिनट बाद एमएलवी-एम4 चंद्रयान-3 को पृथ्वी की कक्षा में लेकर सफलतापूर्वक प्रवेश कर गया. इसके बाद चंद्रयान-3 ने लॉन्च रॉकेट से अलग होकर चंद्रमा तक की अपनी यात्रा शुरू कर दी|अंतरिक्ष यान के लिए पृथ्वी से चंद्रमा तक की यात्रा में लगभग एक महीने का समय लगने का अनुमान है और लैंडिं ग 23 अगस्त को होने की उम्मीद है।
चंद्रमा पर एक दिन पृथ्वी के 14 दिनों के बराबर होता है।चंद्रयान-3, भारत का तीसरा चंद्र अन्वेषण मिशन, भारत को अमेरिका , ची न और रूस के बाद चौथा देश बना देगा , जो चंद्रमा की सतह पर अपना अंतरिक्ष यान उतारेगा और चंद्र सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग के लिए देश की क्षमताओं का प्रदर्शन करेगा ।
300,000 किमी से अधिक की दूरी तय करते हुए यह आने वाले हफ्तों में चंद्रमा पर पहुंचेगा । चंद्रयान-3 एक लैंडर, एक रोवर और एक प्रोपल्शन मॉड्यूल से लैस है। इसका वजन करीब 3,900 किलो ग्राम है।





