विभिन्न कार्यों में लोगों की सहायता करने में सक्षम है 3डी-प्रिंटेड ह्यूमनॉइड रोबोट
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्वचालन, सटीकता और परिचालन दक्षता बढ़ाकर कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। नई दिल्ली में हाल ही में संपन्न हुए...

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्वचालन, सटीकता और परिचालन दक्षता बढ़ाकर कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। नई दिल्ली में हाल ही में संपन्न हुए...
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्वचालन, सटीकता और परिचालन दक्षता बढ़ाकर कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। नई दिल्ली में हाल ही में संपन्न हुए इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में इस बात पर बल दिया गया कि रोबोटिक सिस्टम किस प्रकार विनिर्माण और स्वास्थ्य सेवा से लेकर कृषि और लॉजिस्टिक्स तक के उद्योगों को नया आकार दे रहे हैं। एआई-संचालित रोबोट अब न्यूनतम मानवीय हस्तक्षेप के साथ सटीक संयोजन, चिकित्सा सहायता, गोदाम स्वचालन और फील्ड संचालन जैसे जटिल कार्यों को करने में सक्षम हैं।
आकाशवाणी समाचार से बातचीत में योंगोवेटर के प्रतिनिधि कार्तिक पंड्या ने बताया कि उनकी टीम ने मध्य प्रदेश का पहला 3डी-प्रिंटेड ह्यूमनॉइड रोबोट प्रस्तुत किया था। यह रोबोट लोगों के साथ संवाद करने और विभिन्न कार्यों में उनकी सहायता करने में सक्षम है। उन्होंने बताया कि ऐसे रोबोट यातायात प्रबंधन में भी तैनात किया जा सकते हैं, जो यातायात पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर नियमों के पालन और सार्वजनिक सुरक्षा में सुधार लाने में सहायक होंगे।





