संसद: आज लोकसभा में 3 और राज्यसभा में 2 विधेयक सूचीबद्ध
संसद के मॉनसून सत्र के दौरान आज दोनों ही सदनों में कई अहम विधेयक चर्चा और पास किए जाने के लिए पेश होंगे। लोकसभा में तीन और राज्यसभा में दो विधेयक...


संसद के मॉनसून सत्र के दौरान आज दोनों ही सदनों में कई अहम विधेयक चर्चा और पास किए जाने के लिए पेश होंगे। लोकसभा में तीन और राज्यसभा में दो विधेयक...
संसद के मॉनसून सत्र के दौरान आज दोनों ही सदनों में कई अहम विधेयक चर्चा और पास किए जाने के लिए पेश होंगे। लोकसभा में तीन और राज्यसभा में दो विधेयक सूचीबद्ध हैं। लोकसभा में वाणिज्य पोत परिवहन विधेयक, 2024, राष्ट्रीय खेल शासन विधेयक, 2025 और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी संशोधन विधेयक, 2025 पारित किए जाने के लिए पेश होंगे।
वाणिज्य पोत परिवहन विधेयक, 2024 की बात की जाये तो इस विधेयक के माध्यम से समुद्री संधियों और अंतर्राष्ट्रीय दस्तावेजों के तहत भारत के दायित्वों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाना है। वहीं राष्ट्रीय खेल शासन विधेयक, 2025 का उद्देश्य राष्ट्रीय खेल निकायों को मान्यता प्रदान करना और उनके कामकाज को रेगुलेट करना है।
इस विधेयक के माध्यम से राष्ट्रीय ओलंपिक समिति, राष्ट्रीय पैरालंपिक समिति, और विधेयक में उल्लेखित प्रत्येक खेल के लिए राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय खेल महासंघ की स्थापना किए जाने का प्रावधान है। इसके साथ ही लोकसभा में राष्ट्रीय एंटी डोपिंग संशोधन विधेयक, 2025 पर भी चर्चा सूचीबद्ध है। यह बिल राष्ट्रीय एंटी डोपिंग एक्ट, 2022 में संशोधन का प्रयास करता है। यह एक्ट खेलों में डोपिंग के विरुद्ध यूनेस्को कन्वेंशन को प्रभावी बनाता है और खेलों में डोपिंग को प्रतिबंधित करता है।